{"_id":"685006d854f407e099032740","slug":"children-of-pre-secondary-school-boycotted-education-sat-on-strike-in-durg-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा का किया बहिष्कार, धरने पर बैठे, जाने वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा का किया बहिष्कार, धरने पर बैठे, जाने वजह
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश भर में आज से स्कूल खुलने पर जहां शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है वही दुर्ग जिले के ग्राम मचान्दुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा का बहिष्कार कर दिया है।
शिक्षा का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश भर में आज से स्कूल खुलने पर जहां शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है वही दुर्ग जिले के ग्राम मचान्दुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा का बहिष्कार कर दिया है और धरने पर बैठे हैं युक्ति युक्तकरण के तहत स्कूल में पदस्थ शिक्षिका खेमलता गोस्वामी के ट्रांसफर से नाराज शाला के बच्चे ने शिक्षा का बहिस्कार किया है बच्चों को पालको व ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है। इन लोगो ने स्कूल खोलने से पहले शिक्षिका के ट्रांसफर के विरोध में कलेक्टर,शिक्षा अधिकारी समेत सांसद को पूर्व में ज्ञापन देकर शिक्षिका की वापसी की मांग की थी।
Trending Videos
मचान्दुर गांव सरपंच युगल किशोर साहू ने बताया कि बच्चों और उनके पालकों की मांग को जायज़ है उक्त शिक्षिका के ताबदले के विरोध के पूर्व संबंधित अधिकारी और सांसद को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर यह स्थिति निर्मित हुई है बच्चों के पालकों ने बताया कि मैडम की वजह से बच्चों की शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है और उनके तबादले से बच्चों को नुकसान उठाना पड़ेगा वहीं बच्चों ने भी शिक्षिका के तबादले पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए उनका तबादला रद्द करने की मांग की है। वही अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतवानी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि छात्र और पालकों के द्वारा शिक्षिका वापसी को मांग को देकर विरोध की जानकारी लगाने पर अधिकारियो को भेजकर बच्चे और पालकों को समझाइश दिया गया है और शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण के तहत शासन के आदेश पर शिक्षिका का कबीरधाम ट्रांसफर किया गया है उनको मांगो को शासन स्तर पर भेजा गया है।