{"_id":"693aec6c1474d2a54503b14b","slug":"conman-arrested-who-married-a-teacher-in-durg-his-fourth-marriage-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बार बना दूल्हा: मेट्रोमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, पहले लिव-इन...फिर शादी; ऐसे खुला पहली दिन शादियों का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बार बना दूल्हा: मेट्रोमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, पहले लिव-इन...फिर शादी; ऐसे खुला पहली दिन शादियों का राज
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुजरात के कच्छ निवासी बीरेंद्र सोलंकी ने शादी की वेबसाइट के जरिए शिक्षिका से दोस्ती कर पहले लिव-इन और फिर शादी की, इसके बाद तीन अन्य शादियों का खुलासा होने पर 2021 से 2024 तक 18 लाख नकद और 1.30 लाख का गोल्ड लोन समेत कुल 32 लाख रुपये ठग लिए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मोहन नगर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। जहां गुजरात के कच्छ का रहने वाले एक शख्स ने यहां शादी करने के बाद अपनी पत्नी लाखों रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ ही शादी नही की बल्कि आरोपी ने इसके पहले भी तीन शादी कर चुका है। आरोपी ने पीड़िता शिक्षिका से लगभग लाखो रुपए धोखाधड़ी की है।पीड़िता महिला ने इस मामले में मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई कि गुजरात के कच्छ के रहने वाले बीरेंद्र सोलंकी ने कोरोना काल वर्ष 2019 में शादी वेबसाइट में दोनों की जान पहचान हुई थी। बीरेंद्र ने खुद को गुजरात का बिजनेसमैन बताया और दोनों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान पीड़िता ने बीरेंद्र से मिलने गुजरात पहुंची।
एक दूसरे को पसंद कर लिए और शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन आरोपी ने कोरोना काल होने की बात कहकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात कही और कोरोना काल खत्म होने पर शादी करने को कहा। आरोपी अकेले दुर्ग पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली।
इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को अपने घर ले जाने को कहा। लेकिन आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। पीड़िता ने आरोपी बीरेंद्र सोलंकी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की आरोपी ने इसके पहले भी तीन शादी कर चुका है। चौथी शादी उसके साथ किया है।
पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब भी बीरेंद्र सोलंकी दुर्ग आता था तब भी कुछ न कुछ बहाना बनाकर रुपए ले जाता। इस बीच कुछ गहने गिरवी रखवाकर 1 लाख 30 हजार का गोल्ड लोन लिया। महिला ने बताया कि उक्त सभी लोन की किश्ते वह अभी भी चुका रही है। वही बीरेन्द्र सोलंकी ने 2021 से 2024 तक विभिन्न किश्तों में गुगल पे एवं एकाउन्ट पे के माध्यम से 18 लाख रुपए ले लिए। कुल मिलाकर 32 लाख रुपए ले चुका है। पुलिस ने पीड़िता को शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending Videos