सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Continuous rain has disrupted life villages adjoining Shivnath river have been alerted in Durg

दुर्ग: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शिवनाथ नदी से सटे गांवों को किया गया अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश से कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 

Continuous rain has disrupted life villages adjoining Shivnath river have been alerted in Durg
जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश से कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है इसी कड़ी में थनौद में भारत माला परियोजना में काम करने वाले मजदूर और उनके परिवार बाढ़ में फंस गए जिन्हे एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की सहायता से सभी 32 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकला गया।

Trending Videos


बाढ़ प्रभावित गांवों को किया गया अलर्ट
दुर्ग के शिवनाथ नदी महमरा एनीकट के ऊपर 6 से 7 फीट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ रहे है जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को अलर्ट रहने को हिदायत दी गई है शिवनाथ नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झोला, भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर जिला प्रशासन अपनी नजर बनाई हुई है वही राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज और घुमरिया बैराज से पिछले दिनों 60 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तहसीलवार बारिश के आंकड़े
जिले में 1जून से अब तक 272.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अब तक सबसे से अधिक वर्षा 393.9  मिमी पाटन में और सबसे कम 217.4 मिमी भिलाई 3 में दर्ज की गई है। इसके अलावा दुर्ग में 242.7 मिमी, धमधा में  226.2मिमी,बोरी में 229.0 मिमी और अहिवारा में 104.1  मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed