सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Couple arrested for cheating in the name of giving travel agency franchise

Durg News: ट्रेवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी, पुलिस ने आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jun 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Couple arrested for cheating in the name of giving travel agency franchise
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनों आरोपियों ने मिलकर कई लोगों से करीब एक करोड़  50 लाख की ठगी की थी।

Trending Videos


नेहरू नगर भिलाई निवासी टीवी जय प्रदीप ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में 6 सितंबर 2022 को लोटस ट्रेवल फ्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सूर्या मॉल जुनवानी स्थित लोटस ट्रेवल फ्री के संचालक नागेश धारा और उसकी पत्नी आरती धारा के द्वारा लोगों को टूर एंड ट्रेवल के नाम से फ्रेंचाइजी और अन्य स्क्रीम के नाम पर अधिक लाभ का लालच का देकर योजनाबद्व तरीके से 45 लाख रुपए की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामकिशोर सिंह से 10 लाख 40 हजार रूपये, इन्द्रजीत कौर से 80 लाख रुपये, विवेक विश्वकर्मा से 10 लाख 40 हजार रूपये और इन्द्रजीत गुलाटी से 2 लाख रुपये एवं अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। जिसके संबंध में स्मृति नगर चौकी में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। दोनों आरोपी एक अन्य मामले में जेल में पहले से ही बंद हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed