सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   couple who got married two months ago in Durg died in a road accident

Chhattisgarh: रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे नवदंपती, पीछे से काल बन आया ट्रक; दो माह पहले लिए थे सात फेरे

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है। अब दुर्ग में दो महीने पहले शादी हुए दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक मुकेश कुर्रे और कमलेश्वरी कुर्रे की शादी 2 माह पहले हुई थी। दोनों स्कूटी से रायपुर अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर भिलाई कोहका जा रहे थे।

couple who got married two months ago in Durg died in a road accident
हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में सड़क हादसे में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार नवदंपति को देर रात अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर कुचलकर फरार हो गया। नवदंपती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को सुपेला अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।

Trending Videos


भिलाई कोहका निवासी मुकेश कुर्रे अपनी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे के साथ देर रात रायपुर की ओर से अपने घर कोहका जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर कुचलकर फरार हो गया। नवदंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पहुंचकर दोनों के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के भेजवा दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को कुछ देर के चक्का जाम कर दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया गया। मृतक मुकेश कुर्रे और कमलेश्वरी कुर्रे की शादी 2 माह पहले हुई थी। दोनों स्कूटी से रायपुर अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर भिलाई कोहका जा रहे थे। मृतक मुकेश सुपेला में प्रिटिंग प्रेस में काम करता था। खुर्सीपार पुलिस मर्ग कायम कर फरार ट्रक और ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed