सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Double murder revealed two accused arrested know why the woman and child were killed in Durg

Durg: डबल मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, जाने क्यों हुई महिला और बच्चे की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

Double murder revealed two accused arrested know why the woman and child were killed in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनो आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं।हत्या के पीछे की वजह महिला द्वारा शादी का दबाव बनाना सामने आया है। पुलिस ने मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी (32) वर्ष और बालक काव्यांश चतुर्वेदी(8) वर्ष राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में शिनाख्त लिए है। पुलिस ने इस मामले में खम्हरिया में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


आपको बता दें रविवार को अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के दो अलग-अलग कुओं में महिला और बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला व बच्चे को मारकर बोरे में बांधकर फेंक दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से अकड़ चुके थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे। शव मिलने के दूसरे ही दिन पुलिस ने मामले में दो आरोपियों छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका सुनीता चतुर्वेदी रायपुर में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर का काम करती थी। उसकी खम्हरिया निवासी छत्रपाल सिंगौर से इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सुनीता चतुर्वेदी के पति का निधन हो चुका था इसलिए वह छत्रपाल के साथ घर बसाना चाहती थी। लेकिन छत्रपाल ने घर वालों की मर्जी से अपने समाज की लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब मृतिका सुनीता को लगी जिसके बाद मृतिका सुनीता लगातार छत्रपाल से शादी करने को कहती थी। शादी नही करने पर उसके घर आने को धमकी देती थी। जिसके बाद छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मृतिका को रास्ते से हटाने को योजन बनाई। योजना के तहत छत्रपाल ने 18 जून को मृतिका सुनीता और अपने बेटे काव्यांश को अपने साथ लेकर खम्हरिया लेकर पहुंचा और अपने चचेरे भाई शुभम के बताए स्थान खेत पर पहुंचा।जहां दोनो आरोपियों ने महिला और बच्चे का गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अलग अलग साड़ी में लपटेकर बोरी में डालकर और बोरी में पत्थर बांधकर और हाथ और पैर को बांधकर अलग अलग कुएं में फेंक दिए थे।दोनो मृतिकों की रायपुर के सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि खम्हरिया गांव के कुएं में मिले थे पुलिस ने दोनो शव की शिनाख्त के बाद खम्हरिया गांव के दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर डबल हत्याकांड को वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने छत्रपाल सिंगार और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed