{"_id":"69cb58b0ce8a5980340f5d71","slug":"durg-aarest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4110048-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, आरोपी महिला की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, आरोपी महिला की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दुर्ग के भिलाई स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य महिला की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos
मोहन रामटेके ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने राजू पाल और सोनिया गोस्वामी नाम की महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था। मृतक मोहन रामटेके ने 28 मार्च को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिससे घटना की असली वजह सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि मृतक मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। आरोप है कि उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मोहन ने अपने सुसाइड नोट के आधार पर राजू पाल और सोनिया गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा मृतक मोहन रामटेके को बार-बार पैसों का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे परेशान होकर मोहन ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट की जांच और गवाहों के बयानों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहींं पुलिस इस मामले की दूसरी आरोपी महिला को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।