{"_id":"69c7b17a4f2b5a4c4204ea47","slug":"durg-transgender-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4099833-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अवैध वसूली: यात्रियों से जबरन पैसे मांगने वाले तीन किन्नरों को पकड़ा, दुर्ग RPF का बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में अवैध वसूली: यात्रियों से जबरन पैसे मांगने वाले तीन किन्नरों को पकड़ा, दुर्ग RPF का बड़ा एक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल ने एक ट्रेन से यात्रियों को परेशान कर जबरन पैसे मांगने वाले तीन किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर से दुर्ग आ रही ट्रेन में अलग-अलग कोच में किन्नर यात्रियों से जबरदस्ती पैसे मांग रहे थे।
आरपीएफ ने तीन किन्नरों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन नंबर 20857 साई नगर शिरडी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में कार्रवाई की। उन्होंने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को लगातार यात्रियों से शिकायतें मिल रही थीं। किन्नरों द्वारा ट्रेन में यात्रियों को परेशान किया जा रहा था। उनसे अवैध वसूली भी की जा रही थी।
Trending Videos
आरपीएफ की टीम ने इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। आज एक टीम बनाकर साई नगर शिरडी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में अभियान चलाया गया। आरपीएफ ने बताया कि यह ट्रेन पूरी से साईं शिरडी नगर तक चलती है। यह रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली। कुछ किन्नर ट्रेन के अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ दुर्ग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। ट्रेन के दुर्ग पहुंचते ही टीम ने तीन किन्नरों को हिरासत में लिया। उन्हें आरपीएफ पोस्ट में लाया गया। आरपीएफ टीम को देखकर कुछ किन्नर मौके से फरार हो गए।

आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की है। ट्रेन में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगे जा रहे थे। मना करने पर वे बहस कर दबाव बनाते थे।
आरपीएफ ने तीनों किन्नरों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी किन्नरों को पूछताछ के बाद संबंधित न्यायालय में भेजा गया। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है।
ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगामी समय में भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।