{"_id":"6a05ce39ecad55a8040cc7cf","slug":"durg-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4281577-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: जनगणना ड्यूटी में बाधा डालने पर होटल संचालक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: जनगणना ड्यूटी में बाधा डालने पर होटल संचालक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार
धमधा थाना पुलिस ने जनगणना के दौरान शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
होटल संचालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धमधा थाना पुलिस ने जनगणना के दौरान शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक आरोपी होटल संचालक के होटल में जनगणना के लिए गया थे। इसी दौरान होटल संचालक ने शिक्षक के साथ जनगणना संबंधित जानकारी देने से मना करते हुए गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
धमधा के तमेरपारा प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक अशोक देवांगन की ड्यूटी जनगणना ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान प्रार्थी शिक्षक जनगणना करने बस स्टैंड के पास पटेल होटल पहुंचे थे। इस दौरान होटल के संचालक संतोष पटेल द्वारा शिक्षक को जनगणना की जानकारी देने से मना किया।
इतना ही नहीं गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। जिसकी शिकायत शिक्षक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत के आधार पर आरोपी होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक को शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा समेत गाली-गलौज का मामला दर्ज कर आरोपी पटेल होटल के संचालक संतोष पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos