सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   CCTV footage of the Kumhari fire incident in Durg has surfaced.

कुम्हारी अग्निकांड: काली दीवारें और जमीन पर बिखरी राख, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर; एक चिंगारी से चार जिंदा जले

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कुम्हारी में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिससे घर में आग लगी और गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। अब घटना का सीसीटीवीृ फुटेज सामने आया है।

CCTV footage of the Kumhari fire incident in Durg has surfaced.
आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कुम्हारी में हुए आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना में बिजली के खंभे में शॉट सर्किट से चिंगारी निकली। कुछ ही सेकंड बाद घर में रखे गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।

Trending Videos


इस भीषण हादसे में घर में मौजूद एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जलकर मर गए। मृतकों में अनिल वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी वैष्णव और गोपिका वैष्णव शामिल हैं। मृतकों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी थी। यह दुखद घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 4 खदान पारा में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने तेजी से आग पर काबू पाया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक, कलेक्टर और एसएसपी सहित आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

CCTV footage of the Kumhari fire incident in Durg has surfaced.
आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक मृतक सदस्य के परिवार को 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए हैं।

CCTV footage of the Kumhari fire incident in Durg has surfaced.
आगजनी कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। - फोटो : अमर उजाला
भूपेश बघेल ने की सरकार से मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मृतक परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण चार लोगों की मौत हुई। बघेल ने अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मृतक के परिवार को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed