सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Young man stabbed to death due to old rivalry in Durg

दुर्ग में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: युवती से बातचीत पर विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत; दो दोस्त घायल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 

Young man stabbed to death due to old rivalry in Durg
पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos


राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर सोमवार देर रात अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ केजू राइस मिल के पास खड़े थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक युवती से बातचीत को लेकर पुरानी नाराजगी थी। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जितेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
 

 

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed