सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Four people died in cylinder blast at home in Durg Bhilai in chhattisgarh

Durg Cylinder Blast: घर में रखे सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 12 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले के भिलाई में एक घर में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलिंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंची। 
 

Four people died in cylinder blast at home in Durg Bhilai in chhattisgarh
सिलिंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में मंगलवार को कुम्हारी कुम्हारी के वार्ड चार में भीषण गैस सिलिंडर विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन वयस्क और करीब ढेड़ साल की मासूम बच्ची शामिल है।  

Trending Videos

Four people died in cylinder blast at home in Durg Bhilai in chhattisgarh
एक ही परिवार के चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के वार्ड चार के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people died in cylinder blast at home in Durg Bhilai in chhattisgarh
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका गैस रिसाव के बाद सिलिंडर ब्लास्ट की जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Four people died in cylinder blast at home in Durg Bhilai in chhattisgarh
मृतक परिवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान
  • अनिल वैष्णव 45 वर्ष
  • चांदनी वैष्णव  18 वर्ष 
  • लक्ष्मी वैष्णव 20 वर्ष
  • गोपिका वैष्णव डेढ़ साल की बच्ची

मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल समेत विधायक घटनास्थल पहुंचे। मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed