सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Younger brother killed elder brother in minor dispute in Durg

भाई बना भाई का कातिल: दुर्ग में मामूली विवाद पर फावड़े से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के रूआबांधा मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल अशोक यादव की रायपुर मेकाहारा ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Younger brother killed elder brother in minor dispute in Durg
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में एक दुखद घटना हुई है। दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि मृतक अशोक यादव था और आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव है। दोनों भाई मजदूरी का काम करते थे और एक साथ रहते थे। उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। रविवार शाम को भी दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मनोज यादव शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज ने पास रखा फावड़ा उठा लिया। उसने अशोक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed