{"_id":"6a06b0d5acddeacf3700939e","slug":"durg-accident-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4284884-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की हुई मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में एक फिर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक बाइक से भिलाई से नंदिनी की जा रहा था, इसी दौरान नवतरिया के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Trending Videos
जामुल थाना क्षेत्र के नवतरिया के पास कल शाम को बाइक पर सवार दो दोस्त भिलाई के हाउसिंग बोर्ड से नंदिनी टाउनशिप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय समाने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में शेख अफरोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शेख तैयब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
