सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_arrest

छत्तीसगढ़: दुर्ग में निवेश के नाम 40 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने जालसाज दंपति को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
Durg_arrest
पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले दंपति को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

दुर्ग निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपति को जामुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दंपती एक महीने से फरार चल रहा था। आरोपियों ने एक महिला से 25 लाख रुपये ठगे और उसकी सहेली के 15 लाख रुपये के सोने के गहने भी गिरवी रख दिए। इस मामले में अभी कई अन्य निवेशकों के पैसे फंसे होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने दंपति को शुक्रवार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।



पुलिस के बताया कि आरोपी पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने फातिमा अहमद उर्फ स्वाती से संपर्क किया। और खुद को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताया और एक कंपनी में निवेश पर कम समय में अच्छे लाभ का भरोसा दिलाया। फातिमा उनकी बातों में आकर पैसा निवेश कर दी। शुरुआती निवेश पर लाभ मिलने से फातिमा का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने और अधिक रकम निवेश की। इसी भरोसे का फायदा उठाकर दंपती ने उनसे लगभग 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गए। आरोपियों ने फातिमा की सहेली को भी झांसे में लिया। उन्होंने निवेश और वित्तीय व्यवस्था के नाम पर उससे सोने के आभूषण लिए। और आभूषण को भिलाई के पावर हाउस चौक स्थित IIFL गोल्ड फाइनेंस में अपने नाम पर गिरवी रखकर करीब 15 लाख रुपये प्राप्त किए गए। जब निवेशकों ने अपने पैसे और गहनों की जानकारी मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। कुछ समय बाद वे दोनों अचानक फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद फातिमा ने दंपति के खिलाफ जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दंपति अपने घर आए हुए है जिसके बाद दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed