सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Collector and DIG inspect exam centers for the NEET exam 19 centers set up in the district in Durg

Durg: नीट परीक्षा को लेकर कलेक्टर और डीआईजी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, जिले में बने 19 परीक्षा केंद्र

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:07 PM IST
Collector and DIG inspect exam centers for the NEET exam 19 centers set up in the district in Durg
दुर्ग में  21 जून को होने वाले नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा से लेकर छात्रों की आवाजाही तक के लिए अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे,स्वास्थ्य टीम,मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिसको लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर और डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किए।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र जेआरडी स्कूल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने बताया कि जिले में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के कराने पर पूरा फोकस रखा गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पेपर की सुरक्षा के लिए भी कई स्तर पर व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्रों के परिवहन से लेकर ओएमआर शीट वापस जमा होने तक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाने के दौरान मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। वही परीक्षा के दौरान केंद्रों पर रहेंगे और परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर जमा होने तक निगरानी करेंगे। इसके अलावा ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेंट्रल फोर्स और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है जो पूरे समय निगरानी करेगी।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में जैमर लगा दिए गए हैं ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक संपर्क न हो सके। इसके अलावा हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। परीक्षा के दौरान इन्हीं कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी भी की जाएगी। वही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी अलग तैयारी की गई है। किसी परीक्षार्थी की तबीयत खराब होने या इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल मदद मिलेगी। जिसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा चार एम्बुलेंस रिजर्व में रखी गई हैं।जो जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी।

वही जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए अलग से टीम बनाई है। जनसंपर्क अधिकारी के नेतृत्व में टीम इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करेगी। अगर कहीं भी पेपर लीक या गलत जानकारी फैलाने जैसी सूचना सामने आती है तो उसकी तत्काल जांच और तथ्य स्पष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। ड्रेस कोड और एंट्री को लेकर भी प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय सारणी के अनुसार ही केंद्र पहुंचे। एंट्री के लिए आधे-आधे घंटे के स्लॉट तय किए गए हैं। जिसमें 12 बजे से 12:30 और 12:30 से 1 बजे तक। दोपहर 1:30 बजे के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े, आधी बांह की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर आने और हाई हील या जूते की जगह चप्पल पहनकर आने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके।
कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।
कलेक्टर ने नीट परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट में आप पार्टी नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

फ़िरोज़पुर प्रेस क्लब ने बैंक फ़ाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का किया आयोजन

वित्त मंत्री के खिलाफ अध्यापक यूनियन ने निकाली रोष रैली

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पठानकोट इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

अमृतसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भरी हुंकार, AAP सरकार पर साधा निशाना

20 Jun 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में नीट परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, 19 केंद्रों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

20 Jun 2026

Video: सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

20 Jun 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में आईटीआई दाखिला प्रक्रिया में तकनीकी बाधा, छात्रों को धूप में लगाने पड़ रहे संस्थानों के चक्कर

20 Jun 2026

Video: 41 डिग्री तापमान के साथ गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर में बाजारों में घटी आवाजाही

20 Jun 2026

विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिजनों ने पुलिस प्रशासन व सरकार का जताया आभार

Video: चंबा में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके मेधावी

20 Jun 2026

Video: शिष्यों ने हटाया पर्दा तो अदृश्य हो गए थे महर्षि पतंजलि, गोंडा के कोंड़र से जुड़ी है अद्भुत मान्यता

20 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने झाड़ू लगाकर दिया सफाई का संदेश

20 Jun 2026

कानपुर: नरवल समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, गर्मी की तपिश में फरियादियों की लंबी कतार

20 Jun 2026

Meerut: हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान पर चला बुलडोजर, सेंट्रल मार्केट में शुरू हुआ सेटबैक एक्शन

20 Jun 2026

बांग्लादेश बॉर्डर पर हिंदू महा सम्मेलन करेगा विश्व हिंदू रक्षा परिषद, हमजा और शबनम ने अपनाया हिंदू धर्म

20 Jun 2026

जींद का हरनामपुरा गोलीकांड; फायरिंग के मुख्य आरोपी को सीआईए नरवाना ने 12 घंटे में दबोचा, रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

20 Jun 2026

Video: धर्मपुर-सुबाथू सड़क किनारे नालियों के ऊपर बने अवैध कब्जे तोड़े

20 Jun 2026

Video: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सप्ताह के अंतिम दिन भी मरीजों की लंबी कतारें

20 Jun 2026

Datia News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दतिया, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन मीडिया से बनाई दूरी; वीडियो

20 Jun 2026

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के बयान पर विवाद, AAP ने मांगा इस्तीफा

Video: रामपुर में स्कूली बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

20 Jun 2026

VIDEO: घर में घुसकर छेड़खानी, बीच सड़क पर बवाल: लहूलुहान कर दी युवती, जमकर चले लाठी-डंडे

20 Jun 2026

फिरोजपुर में मावां धीयां सत्कार योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, विधायक दहिया ने दी जानकारी

जगराओं में तीन वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति घायल

पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

हाथरस में नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम अतुल वत्स ने दी जानकारी

20 Jun 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की आहट से हलचल, आवास विकास परिषद ने बुलाई जेसीबी और भारी फोर्स

20 Jun 2026

हरियाणा में नहरों का समान जल वितरण, जलभराव और सिंचाई सुधारों पर बोलीं श्रुति चौधरी

कानपुर: वार्ड-65 में विकास की बयार, पार्षद ने नाला निर्माण का किया भूमि पूजन, कहा- हर समस्या का होगा निस्तारण

20 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed