{"_id":"6a36457e2ae1b8b8d705675b","slug":"video-bulldozer-action-at-history-sheeter-amit-mirindas-house-as-setback-drive-begins-in-central-market-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान पर चला बुलडोजर, सेंट्रल मार्केट में शुरू हुआ सेटबैक एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान पर चला बुलडोजर, सेंट्रल मार्केट में शुरू हुआ सेटबैक एक्शन
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को आवास एवं विकास परिषद ने सेटबैक अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के पहले दिन हिस्ट्रीशीटर अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे आवास विकास परिषद की टीम जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू करने से पहले पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों ओर से सील कर दिया गया। इसके बाद मकान में निर्धारित मानकों के विपरीत किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सेटबैक नियमों के उल्लंघन और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा मेरठ के नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है और मेडिकल थाना क्षेत्र के डी-155 गैंग का सरगना माना जाता है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सेंट्रल मार्केट में शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य भवन स्वामियों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। आवास विकास परिषद की ओर से नियमों के उल्लंघन वाले निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।