Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind's Harnampura shooting incident: CIA Narwana nabbed the prime accused within 12 hours; interrogation is underway following his remand.
{"_id":"6a3644a50e21f21325085587","slug":"video-jinds-harnampura-shooting-incident-cia-narwana-nabbed-the-prime-accused-within-12-hours-interrogation-is-underway-following-his-remand-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद का हरनामपुरा गोलीकांड; फायरिंग के मुख्य आरोपी को सीआईए नरवाना ने 12 घंटे में दबोचा, रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद का हरनामपुरा गोलीकांड; फायरिंग के मुख्य आरोपी को सीआईए नरवाना ने 12 घंटे में दबोचा, रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
गांव हरनामपुरा में बिजली कर्मचारियों से हुए विवाद के बाद एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धमतान साहिब निवासी बसाबा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 19 जून को गांव हरनामपुरा में बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान धमतान साहिब निवासी बसाबा राम वहां पहुंचा और बिजली आपूर्ति बंद होने को लेकर कर्मचारियों से बहस करने लगा। इसी समय गांव हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र पुत्र गुरचरण भी वहां पहुंच गया, जो टहलने के दौरान मौके पर मौजूद था।
सुरेंद्र ने बिजली कर्मचारियों और बसाबा राम के बीच हो रही कहासुनी को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर अपने लाइसेंसी हथियार से सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ 5 से 6 फायर कर दिए। गोली सुरेंद्र की जांघ पर लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गया।
घायल सुरेंद्र के बयान पर थाना सदर नरवाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जींद के निर्देश पर सीआईए स्टाफ नरवाना, थाना सदर नरवाना तथा साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।