{"_id":"6a8605c2f7189b7c3f0e33b0","slug":"shopkeepers-demanded-action-from-dc-regarding-encroachment-jind-news-c-199-1-sroh1006-158730-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने डीसी से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों ने डीसी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी10-डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को मांग पत्र सौंपते हुए दुकानदार। स्रोत दुकानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर गांधी गली-आशरी गेट मार्केट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को रिमाइंडर पत्र सौंपकर प्रमुख बाजारों और मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल प्रभाव से अभियान चलाने की मांग की है।
दुकानदार मनीष जैन, सतीश गर्ग, राजेश कुमार, मोहित, विजय गुप्ता और अजय ने बताया कि 29 जुलाई को डीसी कार्यालय में शहर से अतिक्रमण हटाने की शिकायत दी गई थी। शिकायत की प्रतियां नगर आयुक्त, नगर परिषद जींद और कार्यकारी अधिकारी को भी दी गई थीं। डीसी की ओर से संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
रिमाइंडर पत्र में 18 अगस्त की घटना का भी उल्लेख किया गया। शहर थाना के पास मेन बाजार में हनुमान गली के नजदीक दो दुकानदारों के बीच अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। एसोसिएशन ने डीसी से स्वयं मामले का संज्ञान लेकर पुराना एसडी स्कूल, गांधी गली, आशरी गेट मार्केट सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। साथ ही कार्रवाई की नियमित निगरानी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने का आग्रह किया, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त, साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जा सके।