{"_id":"6a86057a2553b3f17a0ba5d1","slug":"the-drinking-water-cluster-built-at-a-cost-of-rs-990-crore-is-almost-complete-and-people-will-soon-get-relief-from-salty-water-jind-news-c-199-1-jnd1012-158708-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 9.90 करोड़ से तैयार पेयजल क्लस्टर लगभग पूरा, लोगों को जल्द मिलेगी खारे पानी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 9.90 करोड़ से तैयार पेयजल क्लस्टर लगभग पूरा, लोगों को जल्द मिलेगी खारे पानी से निजात
विज्ञापन
फोटो 19एसएफडीएम1सिवाना माल रॉ वाटर कलस्टर का गांव बागडू खुर्द में करोड़ों रूपये से बनकर तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। तहसील क्षेत्र की सात पंचायतों के हजारों लोगों को अब भूमिगत खारे पानी से जल्द निजात मिलने वाली है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव बागडू खुर्द में 9 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये की लागत से पेयजल क्लस्टर लगभग तैयार कर लिया गया है।
क्लस्टर में बुटाना ब्रांच नहर से पानी पहुंचाया जा चुका है और तालाबों में पानी भी भर दिया गया है। क्लस्टर का शेष काम पूरा होते ही ग्रामीणों के घरों में पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
बागडू खुर्द में जनस्वास्थ्य विभाग का पुराना जलघर काफी समय पहले रद हो चुका था। इसके बाद विभाग ने वर्ष 2021 में बागडू खुर्द, बागडू कलां, ऐचरा कलां, ऐचरा खुर्द, सरफाबाद, सिवाना माल और नया सिवाना माल गांवों का सर्वे कराया था। सर्वे में सातों पंचायतों में भूमिगत पानी खारा और पीने योग्य नहीं मिला। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विभाग ने पुराने जलघर की करीब चार एकड़ जमीन पर सिवाना माल रॉ वाटर योजना के तहत क्लस्टर तैयार करने की योजना बनाई। करीब 9.90 करोड़ रुपये की लागत से क्लस्टर का निर्माण कराया गया है। योजना के तहत नहर के पानी को क्लस्टर तक पहुंचाकर उसका भंडारण और शोधन किया जाएगा, जिसके बाद गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
साढ़े चार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई
सातों गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से करीब साढ़े चार किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा बुटाना ब्रांच नहर से क्लस्टर तक पानी पहुंचाने के लिए भी पाइपलाइन डाली गई है। नहर के पास पानी को क्लस्टर तक पहुंचाने के लिए बूस्टर का निर्माण भी किया गया है।
तालाबों में पहुंच चुका नहर का पानी
क्लस्टर के तालाबों में बुटाना ब्रांच नहर का पानी पहुंच चुका है। विभाग ने पानी को एकत्रित करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अब क्लस्टर में पुताई समेत कुछ छोटे-मोटे कार्य ही बाकी हैं। इनके पूरा होते ही सातों गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।
बाक्स
सिवाना माल रॉ वाटर योजना के तहत बागडू खुर्द में क्लस्टर का काम लगभग पूरा हो चुका है। तालाबों में पानी भर दिया गया है। कुछ कार्य शेष हैं। इन्हें पूरा करने के बाद ग्रामीणों को पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। परियोजना पर करीब 9 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये खर्च हुए हैं। -राकेश शर्मा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग सफीदों