{"_id":"6a362fabbba33609d7082ccc","slug":"video-bjp-state-president-kewal-singh-dhillon-attack-on-aap-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भरी हुंकार, AAP सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भरी हुंकार, AAP सरकार पर साधा निशाना
भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को अमृतसर के नवटी चौक का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध हीरा पनीर वाले के यहां चाय पी और अमृतसर की सांस्कृतिक व खान-पान की विरासत की सराहना की।
मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा कि यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अमृतसर के लोगों को मिलनसार और मेहमाननवाज बताया।
प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और आम लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
ढिल्लों ने कहा कि भाजपा विकास, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और भाजपा राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।