{"_id":"6a3649f9ae844193700cc5cd","slug":"video-teachers-union-holds-protest-rally-against-finance-minister-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री के खिलाफ अध्यापक यूनियन ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री के खिलाफ अध्यापक यूनियन ने निकाली रोष रैली
कस्बा कोहरियां में सरपंच और उनके समर्थकों के तीखे विरोध व धक्का-मुक्की के बावजूद 3704 अध्यापक यूनियन अपनी आवाज बुलंद करने में सफल रही। आंदोलन को उस समय बड़ा बल मिला जब इलाके के कई सामाजिक और किसान संगठन, अध्यापकों के समर्थन में उतर आए। सभी संगठनों ने एकजुट होकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कस्बा कोहरियां के बाजारों में एक विशाल और जोरदार रोष रैली निकाली।
- सरपंच की रोक के बाद और मजबूत हुआ आंदोलन, जुटे कई संगठन
इससे पहले जब अध्यापक कोहरियां पहुंचे थे, तो गांव के सरपंच मालविंदर सिंह और उनके समर्थकों ने गांव में विकास कार्य होने का तर्क देकर उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में भारी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई थी। लेकिन इस टकराव की खबर फैलते ही कई अन्य संगठन अध्यापकों के हक में कोहरियां पहुंच गए। भारी समर्थन मिलने के बाद आंदोलनकारी पीछे नहीं हटे और आखिरकार वित्त मंत्री के हलके में रैली निकालकर ही दम लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।