फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three Kanwariyas died after being hit by a car in Punjab

पंजाब के तीन कांवड़ियों की मौत: सरहिंद के पास हुआ दर्दनाक हादसा, देर रात कार ने मारी टक्कर

Sun, 09 Aug 2026 11:08 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों मृतक पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले थे।  

विज्ञापन
Three Kanwariyas died after being hit by a car in Punjab
सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास बीती रात करीब सवा दो बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर 
हादसे में घायल की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि मृतकों की पहचान महेंद्रपाल, दीपक और जगदीश मित्तल, सभी जिला फरीदकोट के निवासी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद जगसीर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे छह कांवड़िए सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे चार कांवड़ियों को पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही हादसे की जांच 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना सरहिंद के सहायक थानेदार तिलक राज ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटना से संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed