{"_id":"6a77f6988208f707530283d3","slug":"video-uproar-over-factionalism-slogans-at-congress-election-meeting-in-khanna-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"खन्ना में कांग्रेस की चुनावी बैठक में गुटबाजी के नारे पर बवाल, मीडिया को भी रखा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना में कांग्रेस की चुनावी बैठक में गुटबाजी के नारे पर बवाल, मीडिया को भी रखा बाहर
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में खन्ना में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद अमर सिंह, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। हालांकि बैठक के दौरान पार्टी के अंदर चल रही कथित गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई।
‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगे तो जिला प्रधान ने जताया एतराज
कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। इस पर जिला कांग्रेस प्रधान लखबीर सिंह लक्खा ने कड़ा एतराज जताते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी का अनुशासन भंग करने की किसी को इजाजत नहीं है। यदि कोई बार-बार ऐसा करता है तो पार्टी हाईकमान उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, यहां तक कि उसे पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है।
इसके बाद कार्यक्रम में दोबारा ऐसे नारे सुनाई नहीं दिए।‘चन्नी जिंदाबाद’ पर राजा वड़िंग का जवाब, पत्रकार ने पूछ लिया सीधा सवाल कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने पंजाब कांग्रेस में राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कथित बढ़ते मतभेदों और कांग्रेस के कार्यक्रमों में लगातार लग रहे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारों को लेकर सवाल किया तो राजा वड़िंग ने कहा कि जिंदाबाद के नारे तो लग रहे हैं, कहीं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो नहीं लग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।