{"_id":"6a364fe6f4b354724f08577f","slug":"durg-murder-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4414571-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सात नाबालिगों ने बेरहमी से की युवक की हत्या, टाइल्स कटर से शरीर को काटा, फिर कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सात नाबालिगों ने बेरहमी से की युवक की हत्या, टाइल्स कटर से शरीर को काटा, फिर कुएं में फेंका
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र में 1500 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में सात नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
युवक का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र में 1500 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में सात नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस ने शक्ति नगर स्थित पशु आहार किसान राइस मिल परिसर से शव बरामद किया। 30 फीट गहरे कुएं में युवक का लहूलुहान शव तैर रहा था। मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत सारथी उर्फ टिंगू के रूप में हुई। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया। फिर टाइल्स काटने वाले कटर से उसके सीने, पेट और पीठ पर कई वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का कारण
पुलिस की पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि मृतक यशवंत सारथी और वे सभी टाइल्स लगाने वालों के साथ मजदूरी करते थे। मृतक ने मुख्य नाबालिग आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर भी यशवंत पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
वारदात और गिरफ्तारी
योजना के तहत बुधवार रात मृतक को फोन कर बुलाया गया। पैसे देने की बात पर वाद-विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई। सभी नाबालिग आरोपियों ने मिलकर यशवंत की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और टाइल्स कटर बरामद कर सभी को न्यायालय में पेश किया।