{"_id":"6a3649ef94a36ca5910e24ea","slug":"video-tight-security-at-pathankot-inter-state-checkpoints-in-view-of-amarnath-yatra-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पठानकोट इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पठानकोट इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा
अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षा को लेकर जारी 'रेड अलर्ट' के बीच पठानकोट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए माधोपुर इंटर स्टेट नाके पर 24 घंटे कड़ा पहरा लगा दिया गया है।
जानकारी देते हुए एएसआई पवन कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कारण और रेड अलर्ट की वजह से सुरक्षा बढ़ा दी है। हम माधोपुर नाके पर चौबीसों घंटे पुलिस बल के साथ तैनात हैं और पुलिस ड्यूटी पर अलर्ट पर रह रही है। जम्मू-कश्मीर से आने वाले हर वाहन की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ऐप के जरिए भी संदिग्धों और वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कानून-व्यवस्था का सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।