{"_id":"6a141b91ee71c57ce30ac909","slug":"durg-cheating-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4320388-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से ठगी: बंद पॉलिसी को खोलने के नाम पर 3.90 लाख ठगे, तीनों किस्तों में उड़ाया पूरा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से ठगी: बंद पॉलिसी को खोलने के नाम पर 3.90 लाख ठगे, तीनों किस्तों में उड़ाया पूरा पैसा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में एक किसान से ऑनलाइन ठगों ने पीएमबी मेटलाइफ की बंद पॉलिसी दोबारा चालू कराने के नाम पर ठग लिया। लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को पॉलिसी रिवाइवल, पेनाल्टी और टैक्स के नाम पर तीन किस्तों में पूरा पैसा जमा करा लिया।
किसान से लाखों की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बोरी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम हिर्री के किसान हेमंत साहू से ठगों ने लाखों रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने बंद बीमा पॉलिसी दोबारा चालू कराने का झांसा दिया था।
हेमंत साहू ने साल 2022 में पीएनबी मेटलाइफ में एक बीमा पॉलिसी ली थी। एक प्रीमियम भरने के बाद वे आगे की किस्तें नहीं भर पाए थे। 7 मई 2026 को उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मन्नत वर्मा बताया। उसने बंद पॉलिसी चालू कराने और 3 लाख 2 हजार रुपये वापस मिलने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने आधार, पैन, बैंक खाते की जानकारी और फोटो व्हाट्सएप पर मांगे। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने विजय श्रीवास्तव बनकर 30 हजार रुपये जमा करने को कहा। हेमंत ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नगपुरा शाखा में यह रकम जमा कर दी।
Trending Videos
कुछ देर बाद फिर कॉल आया। ठगों ने एजेंट पर पेनाल्टी लगने की बात कही। पैसा जारी कराने के लिए सरकार को कर के रूप में 1 लाख 8 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। हेमंत ने 15 मई को यह रकम भी जमा कर दी।
18 मई को जगदीश ठाकुर बनकर एक और कॉल आया। उसने 9 लाख रुपये आने का झांसा दिया। इसके लिए 25 फीसदी कर के रूप में 2 लाख 52 हजार रुपये और मांगे गए। लालच में आकर हेमंत ने यह रकम भी जमा कर दी। कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का एहसास होने पर उन्होंने बोरी थाना लिटिया चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।