सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested member of interstate thief gang in Durg-Bhilai

दुर्ग करोड़ों की चोरी का खुलासा: 15 दिन दिल्ली में डटी रही पुलिस, फिल्मी स्टाइल में सरगना नासिर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना नासिर हुसैन को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अलग-अलग गेटअप अपनाए। कार्रवाई में 20 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ।

Police arrested member of interstate thief gang in Durg-Bhilai
पुलिस ने गिरोह के सरगना को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और मुख्य आरोपी नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को दिल्ली में 15 दिनों तक डेरा डालना पड़ा। पुलिस ने सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया।



पुलिस ने नासिर हुसैन को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नासिर हुसैन ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2019 से मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में करोड़ों की चोरियां कर चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1,22,000 रुपये नकद और 7 लाख रुपये का डायमंड ब्रेसलेट बरामद किया है। इसके अतिरिक्त अमेरिकन डायमंड, सोना-चांदी के जेवर और 3 लाख रुपये के नए कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 60 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अनोखी रणनीति
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई भेष बदले। पुलिस के जवान कभी बकरा बेचने वाले बने तो कभी जनगणना अधिकारी। घनी आबादी के बीच आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों ने स्थानीय बकरा विक्रेताओं के साथ जासूसी की। इसके बाद जनगणना अधिकारी बनकर घर-घर जाकर नासिर की पतासाजी की गई। यह पूरी कार्रवाई फिल्मी अंदाज में की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


भागने की कोशिश और गिरफ्तारी
जनगणना करते समय आरोपी को पुलिस की भनक लग गई। वह अपनी कार से बिहार के दरभंगा भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए 300 किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे से हिरासत में लिया। क्राइम ब्रांच डीएसपी यदु मणि सिदार ने इस बात की जानकारी दी। आगरा सड़क के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर उसे पकड़ा गया।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में मेरठ से सह-आरोपी हाशिम खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलरी संचालक सलीम खान भी पकड़े गए हैं। बिलासपुर के साहिल खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़े गए आरोपी नासिर हुसैन के पास से 20 लाख रुपये की नकदी, जेवर सहित एक कार भी बरामद हुई है।

चोर गिरोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

चोर गिरोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed