{"_id":"6a0d86f25f348188f000b5d0","slug":"durg-fraud-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4302534-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी से बीमा करने के नाम पर लाखों की ठगी, दो भाई गिरफ्तार, फरार पिता की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी से बीमा करने के नाम पर लाखों की ठगी, दो भाई गिरफ्तार, फरार पिता की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में भट्टी थाना पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी के साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी पिता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
ठगी करने वाले दो भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में भट्टी थाना पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी के साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही मुख्य आरोपी पिता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों ने बीएसपी के कर्मचारी के पूरे परिवार का बीमा करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 2022 में सिविक सेंटर बीमा ऑफिस गया हुआ था जहां उसकी मुलाकात के.देवासहायम से हुई जो खुद को बीमा एजेंसी का एजेंट बताया। और वर्ष 2023 में पूरे परिवार का बीमा करवाने के लिए आरोपी और उसके दोनों बेटे घर आए जिसके बाद बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 38 लाख 30 हजार रुपए दिए लेकिन आरोपियों द्वारा 20 बीमा पॉलिसी में महज 59 हजार 890 रुपये ही जमा किए और शेष राशि जमा नहीं किया गया।प्रार्थी को इस बात की जानकारी लगी तो आरोपियों के पास गया और शेष राशि की मांग करने पर वापस नहीं करने और जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी ने तीनों आरोपियों के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी ने 17 मई 2026 को भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। यहां उसकी मुलाकात स्वयं को बीमा एजेंट बताने वाले के.देवासहायम से हुई।आरोपी ने अधिक लाभ देने वाली बीमा योजना का भरोसा दिलाकर प्रार्थी को अपने झांसे में लिया।
Trending Videos
आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवार के सदस्यों का बीमा कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में चेक और ऑनलाइन माध्यम से 31 लाख 30 हजार रुपये वसूल लिए। इसके अलावा सुपर बाजार से करीब 7 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदवाकर अधिक मुनाफे में बेचने का लालच देकर कुल 38 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। पुलिस को विवेचना के दौरान आरोपी के. रवि कुमार (29 वर्ष) और के. राजेश कुमार (26 वर्ष) निवासी सेक्टर 7 भिलाई की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों भाइयों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास संबंधित दस्तावेज, बैंकिंग लेनदेन रिकॉर्ड,चेक एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए हैं।इस मामले का फरार मुख्य आरोपी के.देवासहायम की पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।

ठगी करने वाले दो भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार