सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with case of suspicious death of Deepika Nagar

दीपिका नागर हत्याकांड: सास और चाचा ससुर गिरफ्तार, पति-ससुर पहले ही जेल में, अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में फॉर्च्यूनर कार व 50 लाख दहेज न देने पर दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में सास पूनम और चाचा ससुर विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। पति रितिक और ससुर मनोज पहले ही जेल में हैं।

her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with  case of suspicious death of Deepika Nagar
Deepika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दीपिका नागर की दहेज हत्या के आरोप में सास और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। 17 मई की रात जलपुरा गांव में दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Trending Videos




मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉच्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज हत्या का आरोप लगाकर दीपिका के पिता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे चाचा ससुर विनोद और सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।  वहीं आज कुडी खेडा गांव में दीपिका नागर के घर पर परिजनों ने आत्मा की शांति के लिए हवन कराया। वहां गांव के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद रहें।  

विज्ञापन

her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with  case of suspicious death of Deepika Nagar
दीपिका नागर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका नागर की मौत पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल
जलपुरा गांव की विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों का खुलासा हुआ है। ये चोटें किसी हिंसक घटना या बेरहमी से की गई मारपीट की ओर इशारा कर रही हैं।
 

her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with  case of suspicious death of Deepika Nagar
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई

शरीर पर मिले चोट के निशान
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दीपिका के शरीर पर कई जगह चोटें, सूजन और गहरे घाव मिले हैं। चेहरे के दाहिने हिस्से पर 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा कंट्यूजन पाया गया। बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोट के निशान थे। दाहिने पैर की जांघ पर 38 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा दबाव व नीला निशान दर्ज हुआ। बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव मिला है। कमर, पेट के निचले हिस्से और दाहिने कूल्हे पर भी चोटें पाई गईं। दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई चोट और दबाव के निशान मिले हैं। बाएं कान से खून निकलने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with  case of suspicious death of Deepika Nagar
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : एएनआई

आंतरिक चोटों का खुलासा
आंतरिक जांच में और भी गंभीर तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों ने मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा यानी खून का थक्का पाया। इसके अलावा, दीपिका की तिल्ली फटी हुई मिली और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव दर्ज हुआ। रिपोर्ट में हृदय के चैंबर खाली होने और बाईं किडनी के पीले होने का भी उल्लेख है।

her mother-in-law and uncle-in-law arrested In connection with  case of suspicious death of Deepika Nagar
Deepika Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विसरा जांच के लिए भेजा
फोरेंसिक साइंस के अनुसार, हृदय का चैंबर खाली होना शरीर में रक्त की भारी कमी को दर्शाता है। यह किसी गंभीर चोट या अंदरूनी रक्तस्राव के कारण हो सकता है। किडनी के पीले पाए जाने का कारण भी अत्यधिक रक्तस्राव होता है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। विषैले पदार्थ की आशंका को देखते हुए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed