सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured

Prayagraj : सिविल लाइंस में वकीलों और गर्वमेंट प्रेस कर्मचारियों के बीच जमकर बवाल, एसीपी हुए बेहोश

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद सिविल लाइंस में वकीलों के विरोध प्रदर्शन को रोकने पर पुलिस से भिड़ंत हो गई। पथराव में एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए हैं। 

Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
घायल एसीपी विद्युत गोयल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद सिविल लाइंस में वकीलों के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे वकीलों से राजकीय मुद्रणालय के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से हो रहे पथराव से अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए हैं। 

Trending Videos


एसआरएन की घटना के विरोध में वकीलों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। बड़ी संख्या में वकील सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास सड़क जाम कर दिया। सभी वाहनों को जाने से रोक दिया गया। इसी बीच गर्वमेंट प्रेस का एक कर्मचारी बैरिकेडिंग क्रॉस करने लगा। इसको लेकर वकीलों से कर्मचारी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
गर्वमेंट प्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पाकर गर्वमेंट प्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए और वकीलों से भिड़ गए। इसको लेकर काफी बवाल हो गया। इस दौरान चले पत्थर से कई वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पाकर सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंच गई। वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पत्थरबाजी से इलाके में अफरातफरी मच गई।

Written in suicide note: In Civil Lines, lawyers and police clashed, stone pelting erupted, ACP injured
पथराव में टूटे कार के शीशे। - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच एसीपी  सिविल लाइंस विद्युत गोयल गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। पथराव में गर्वमेंट प्रेस गेट के सामने खड़ी वैगन आर  कार  के शीशे टूट गए। कार्यालय गेट के शीशे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया गया और यहां रखे फूलों के गमलों को तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed