सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctors and attendants clash at SRN Hospital, OPD emergency services halted following the uproar

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर मारपीट, बवाल के बाद ओपीडी इमरजेंसी सेवा ठप

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में बुधवार को चिकित्सकों और तीमारदारों में जमकर मारपीट हो गई। घटना भोर में 5.30 बजे से शुरू हो गई। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी हैं।

Doctors and attendants clash at SRN Hospital, OPD emergency services halted following the uproar
एसआरएन अस्पताल में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में बुधवार को चिकित्सकों और तीमारदारों में जमकर मारपीट हो गई। घटना भोर में 5.30 बजे से शुरू हो गई। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी हैं। इससे दूर-दूर से पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तीमारदारों ने भी चिकित्सकों पर घायल के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

Trending Videos


एसआरएन के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार सुबह काफी बवाल हो गया। आरोप है कि सड़क हादसे में घायल महिला वकील को लेकर लोग जब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो उस समय यहां तैनात चिकित्सक सो रहे थे। आरोप है कि जगाने पर डॉक्टरों ने तीमारदारों के साथ अभद्रता की अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। इसको लेकर काफी बवाल हो गया। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया गया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए। ओपीडी सेवा बंद होने पर हलचल मच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed