{"_id":"6a0ad6cd87df899b300017b8","slug":"fire-breaks-out-in-a-hotel-in-civil-lines-several-people-feared-trapped-2026-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सिविल लाइंस में होटल में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, पूरा होटल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सिविल लाइंस में होटल में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, पूरा होटल जलकर खाक
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 May 2026 02:37 PM IST
सार
Prayagraj Fire News : प्रयागराज। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थित होटल विट्ठल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा होटल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
होटल बिट्ठल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थित होटल विट्ठल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा होटल जलकर खाक हो गया। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। तेज हवा के और प्रचंड गर्मी के चलते आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग लगने की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की तेज लपटें बगल के खाली प्लॉट तक पहुंच गईं, जिससे वहां भी भीषण आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। होटल के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें पुलिस हटाने में जुटी रही।
2 of 5
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
देखते ही देखते बेकाबू हो गई आग
राहत और बचाव कार्य जारी है। होटल के आसपास स्थित सारी दुकानों को बंद करा दिया गया है। आग की लपटें दरबारी बिल्डिंग के पीछे वाले हिस्से में लग गई हैं। आसपास के दुकानदारों ने सामान बाहर निकाल लिया। यह होटल काफी हाउस से सटा हुआ है। रोज की तरह यहां पर भारी भीड़ थी। अचानक आग लगने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। देखते ही देखते पूरा होटल लपटों में समा गया। एसी फटने लगे। होटल के स्टाफ ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग बुझाने के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा मामूली रूप से चोटिल हो गए।
Trending Videos
पूरे होटल से उठने लगीं लपटें
3 of 5
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
बिट्टल होटल में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। जब तक लोग समझ पाते आग की लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
4 of 5
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
होटल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
आसपास के भवन भी आए चपेट में
5 of 5
प्रयागराज सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के पास होटल में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
आग लगने से आसपास के होटल और दुकान भी चपेट में आ गए। लोगों ने दुकान बंद दिया और सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।