सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Police came to know about the incident after the surrender video went viral.

Prayagraj News : सरेंडर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को हुई वारदात की जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनी। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की जानकारी पुलिस को तब हुई जब अतरसुइया थाने में चार लोगों के सरेंडर करने का एक वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद घटना स्थल पर मामा भांजा व एग्रीकल्चर चौकी पुलिस पहुंची। मौके से शव को छोटा हाथी में लादकर हटा दिया गया।

Prayagraj News: Police came to know about the incident after the surrender video went viral.
अजहरुद्दीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नैनी। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की जानकारी पुलिस को तब हुई जब अतरसुइया थाने में चार लोगों के सरेंडर करने का एक वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद घटना स्थल पर मामा भांजा व एग्रीकल्चर चौकी पुलिस पहुंची। मौके से शव को छोटा हाथी में लादकर हटा दिया गया।

Trending Videos


पास के एक दुकानदार ने बताया कि पुलिस जब वहां पहुंची तो सन्नाटा था। शव ले जाने के दौरान आसपास के लोगों को जानकारी हुई। भीड़ जुटने से पहले शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के अधिकारी व मृतक के परिजन पहुंचे। जिस ऑफिस में हत्या हुई वहां दीवार और जमीन पर खून व मांस के टुकड़े पड़े मिले। हालांकि पुलिस ने किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। शव को ले जाते समय मौजूद रहे एक युवक ने बताया कि मृतक के शरीर में सीने, पेट के नीचे और सिर पर निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भूखंड की बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर था विवाद

नैनी। वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़ में चर्चा थी कि ऑफिस के पास ही एक भूखंड में अजहरुद्दीन, अरविंद व अन्य ने पैसा लगाया था। यह प्रॉपर्टी एक माह पहले बिकी थी लेकिन पैसे के बंटवारे को लेकर पार्टनरों में विवाद चल रहा था। इसी काे लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

घटना स्थल के पास ही अरविंद के रिश्तेदार का है वार्शिंग सेंटर

नैनी। जहां प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई वहीं पास में अरविंद के रिश्तेदार का कार वॉशिंग सेंटर भी है। घटना के बाद इस सेंटर का संचालक वहां नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि सरेंडर का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वॉशिंग सेंटर चलाने वालेे का भी नाम है। अरविंद मूलरूप से गंगापार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यहां 15 साल पहले आया और जूते-चप्पल की दुकान से धीरे-धीरे प्रॉपर्टी के काम में लग गया। मड़ौका व महेवा के आसपास अरविंद व उसके साथियों ने प्लाटिंग के कई काम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed