सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accused in the Azharuddin murder case surrendered in Jhunsi, and the SOG team left for Naini

Prayagraj : अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले के आरोपियों ने झूंसी में किया सरेंडर, एसओजी टीम नैनी लेकर रवाना

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडौका रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर की जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे।

accused in the Azharuddin murder case surrendered in Jhunsi, and the SOG team left for Naini
घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अजहरुद्दीन हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बृजेश, अरविंद सहित दो अन्य ने झूंसी थाना में रविवार को सरेंडर कर दिया।  एसओजी चारों आरोपियों को लेकर नैनी पहुंच गई है। आरोपियों से  पुलिस पूछताछ कर रही है। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडौका रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर की जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर ऑफिस के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे। एक वीडियो बनाकर आरोपियों ने अतरसुइया थाने में सरेंडर का वीडियो वायरल किया तब पुलिस को घटना की जानकारी हुई, हालांकि आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस रात भर उनकी खोजबीन करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आरोपियों ने दूसरे दिन सोमवार को झूंसी में पहुंचकर सरेंडर किया। 

Trending Videos






जमीन को लेकर हुई थी वारदात

महेवा पूरब पट्टी निवासी अजहरुद्दीन (38) पुत्र बदरुद्दीन उर्फ बुद्धु प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर वह घर से निकला था। कुछ देर बाद करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार वालों को सूचना मिली की उसे गोली मार दी गई है। सूचना पर परिवार वाले मड़ौका रोड स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास महेवा निवास अरविंद भारती के ऑफिस पहुंचे, लेकिन पुलिस उसके पहले ही उसके शव को वहां से पीएम हाउस भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यालय व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो घटना के बाद कार से चार लोग वहां से भागते हुए नजर आए। वहीं कार्यालय के अंदर से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस मिला है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। विवाद को लेकर ही कार्यालय में बातचीत हो रही थी, इसी दौरान अजहरुद्दीन को गोली मार दी गई। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बृजेश नामक एक युवक खुद की पहचान को बताते हुए अपने साथ अरविंद, प्रिंस और उपेंद्र को अतरसुईया थाने में सरेंडर की बात कर रहा था। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जमीन का विवाद सामने आ रहा है। घटना जिस कार्यालय में हुई वह अरविंद का है। सीसीटीवी फुटेज में कार से कुछ लोग जाते हुए दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed