सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brothers drowned in the Ganges while bathing; a team of divers searched for them, but no clue was found.

Prayagraj : नहाने गए सगे भाई गंगा में डूबे, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई डूब गए। घाट पर मिले चप्पल तथा बाइक से शिनाख्त होने घटना की खबर गांव पहुंची तो हड़कंप पहुंच गया। भारी तादाद में लोग नदी के तट पर आ गए।

Brothers drowned in the Ganges while bathing; a team of divers searched for them, but no clue was found.
मोहम्मद काश और मोहम्मद कैश। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई डूब गए। घाट पर मिले चप्पल तथा बाइक से शिनाख्त होने घटना की खबर गांव पहुंची तो हड़कंप पहुंच गया। भारी तादाद में लोग नदी के तट पर आ गए। थाना नवाबगंज डांडी गांव निवासी अल्ताफ उद्दीन खेती करने के साथ गांव स्थित एक स्कूल के प्रबंधक है। रविवार की सुबह उनका बेटा मोहम्मद काश (25) तथा मोहम्मद कैश (18) गांव के पास गंगा नदी में नहाने गए थे।


बताया गया कि नदी में नहाते वक्त मोहम्मद कास गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई की जान बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद कास नदी में छलांग लगा दिया। दोनों गहरे पानी में समा गए। नदी के तट से गुजर रहे गांव के एक शख्स ने देखा कि बाइक खड़ी है और हवाई चप्पल पड़ी हुई है। कुछ देर तक हुआ देखता रहा लेकिन वहां पर कोई नहीं दिखाई दिया। वह घर पहुंचा और बाइक मिलने की जानकारी स्कूल के प्रबंधक के परिजन को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते हैं गांव में हड़कंप मच गई। सैकड़ो की तादाद के लोग नदी के तट पर पहुंचे और सगे भाइयों की लाश की तलाश में जुड़ गए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 12:00 बजे तक गोताखोर टीम के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने नाराज की जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed