{"_id":"6a09c1e2ea380c7bba0b4922","slug":"property-dealer-murdered-in-naini-partner-shoots-him-in-the-temple-after-dispute-sensation-in-the-area-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नैनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, विवाद के बाद पार्टनर ने कनपटी पर मारी गोली, थाने में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नैनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, विवाद के बाद पार्टनर ने कनपटी पर मारी गोली, थाने में किया सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार
नैनी थाना क्षेत्र के मडोका रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार को शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पार्टनर से विवाद के बाद हत्या की बात कही जा रही है।
घटना के बाद छानबीन करने पहुंचे एडिशनल सीपी डॉ.अजय पाल शर्मा और अजरुद्दीन की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र के मडोका रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार को शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पार्टनर से विवाद के बाद हत्या की बात कही जा रही है। घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गया। बाद में उसने अपने साथियों संग अतरसुइया थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इसका वीडियो भी उसके साथी बृजेश ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। घटना के बाद अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी का रहने वाला अजहरुद्दीन उर्फ बुद्धू (36) प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। नैनी के रहने वाले अरविंद भारतीय के साथ साझेदारी में वह कार्य करता था। रविवार को शाम को वह अरविंद भारतीय के मडोका रोड स्थित लगन गेस्ट हाउस के पास कार्यालय में गया था। यह कार्यालय अजहरुद्दीन और अरविंद ने मिलकर खोला था। बताया जा रहा है कि धंधे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद भारतीय ने अजहरुद्दीन की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के साथ अरविंद के अन्य तीन चार साथी भी मौजूद थे। सभी लोग कार से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब कार्यालय में पहुंचे तो अजरुद्दीन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था डॉ. अजयपाल शर्मा. डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद यादव, सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह, नैनी पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची।
आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
घटना के कुछ देर बाद आरोपी अरविंद भारतीय ने अतरसुइया थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसका वीडियो भी उसके साथ सरेंडर करने वाले बृजेश ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें वह अरविंद समेत अन्य साथियों का नाम ले रहा है और घटना के बारे में जानकारी देते हुए सुना जा रहा है।