सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vacancy: Recruitment for 6565 technician posts in Railways, online applications will start from June 30

Vacancy : रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर होगी भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर लाया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर में टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर सीधी भर्ती निकालने का फैसला किया है।

Vacancy: Recruitment for 6565 technician posts in Railways, online applications will start from June 30
रेलवे बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर लाया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर में टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर सीधी भर्ती निकालने का फैसला किया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के खाली पदों को भरा जाएगा।

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 30 जून से इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले टेक्नीशियन को भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सीधे स्टेशनों, यार्डों और रेल पटरियों पर तैनात किया जाएगा, जहां वे सिग्नलों की मरम्मत, बोगियों की जांच और ब्रेक-गियर को दुरुस्त कर ट्रेनों का सुरक्षित व समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। भर्ती के लिए पात्रता और आयु सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तथा ग्रेड-एक (सिग्नल) के लिए 33 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी डिग्री धारक उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे।

ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना या फिर पीसीएम (भौतिकी, रसायन, गणित) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बोर्ड द्वारा सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed