सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Death Case: Emotional Message to Friend Before Death Raises New Questions

Twisha Sharma Death Case: 'मैं फंस गई हूं यार', मौत से पहले ट्विशा का सहेली को दर्दभरा मैसेज, खुल रहे कई राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 18 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट सामने आई है। मौत से पहले उसने सहेली को लिखा था कि मैं फंस गई हूं यार, तू मत फंसना। आगे क्या कुछ कहा, पढ़ें पूरी खबर। 

Twisha Sharma Death Case: Emotional Message to Friend Before Death Raises New Questions
ट्विशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में अब नया खुलासा हुआ है। ट्विशा ने मौत से दो दिन पहले अपनी करीबी सहेली को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर लिखा था। 

Trending Videos

चैट में क्या लिखा?
ट्विशा ने चैट में लिखा था कि मैं फंस गई हूं यार, तू मत फंसना, उन्होंने आगे लिखा कि वह ज्यादा बात नहीं कर सकती और सही समय आने पर कॉल करेगी। इस चैट के सामने आने के बाद मायके पक्ष के आरोपों को और बल मिला है। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा खुद को ससुराल में असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन थीं ट्विशा?
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह तमिल फिल्मों में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर काम कर चुकी थीं। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी पहचान भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे “नाकारा” कहकर परेशान किया जाता था। ट्विशा कई बार मायके लौटना चाहती थी, लेकिन उसे आने नहीं दिया गया।



पढ़ें: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत

विज्ञापन

जवाब में सहेली ने क्या लिखा?
ट्विशा की सहेली मीनाक्षी ने चैट में जवाब देते हुए लिखा था कि मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है ट्विशा। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे साथ हूं।” अब ट्विशा के परिजन इन चैट्स को पुलिस के सामने सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन संदेशों से साफ जाहिर होता है कि ट्विशा गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed