{"_id":"6a0affc32b48ce088e070f91","slug":"bhopal-news-recruitment-exam-fees-compound-difficulties-for-youth-youth-congress-to-take-to-the-streets-dema-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भर्ती परीक्षाओं की फीस से बढ़ी युवाओं की मुश्किलें, OTF की मांग पर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भर्ती परीक्षाओं की फीस से बढ़ी युवाओं की मुश्किलें, OTF की मांग पर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 18 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है। संगठन ने सरकार पर चुनावी वादा भूलने का आरोप लगाया है। 17 जून से ग्वालियर से रन फॉर ओटीएफ अभियान शुरू होगा, जिसके बाद प्रदेशभर में पदयात्रा, मशाल जुलूस और जनजागरण कार्यक्रम किए जाएंगे।
पीसीसी में प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं पर बढ़ते आवेदन शुल्क के खिलाफ अब सियासी आंदोलन तेज होने लगा है। भारतीय युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से वन टाइम फीस लागू करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्वालियर से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने बताया कि 17 जून को ग्वालियर से ‘रन फॉर ओटीएफ’ अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा, मशाल जुलूस और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को हर भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग फीस भरनी पड़ती है, जिससे आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। एक अभ्यर्थी सालभर में आवेदन शुल्क पर 10 से 15 हजार रुपए तक खर्च कर देता है।
एक बार फीस लो, बार-बार नहीं
मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस की मांग साफ है कि एक बार पंजीयन हो और एक ही बार फीस ली जाए। इसके बाद छात्र सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बिना अतिरिक्त शुल्क आवेदन कर सकें। उन्होंने राजस्थान मॉडल का हवाला देते हुए कहा कि वहां यह व्यवस्था लागू है और मध्य प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
क्या है वन टाइम फीस व्यवस्था?
वन टाइम फीस यानी ओटीएफ ऐसी व्यवस्था है, जिसमें अभ्यर्थी एक बार पंजीयन शुल्क जमा करने के बाद विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बार-बार आवेदन कर सकता है। इससे हर परीक्षा के लिए अलग फीस नहीं देनी पड़ती और छात्रों पर आर्थिक बोझ कम होता है।
यह भी पढ़ें-कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के बाद 5 महीने बाद मौत
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी मंचों से युवाओं को राहत देने के बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब तक ओटीएफ लागू नहीं किया गया। संगठन का कहना है कि जब तक छात्रों को आर्थिक राहत नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आग उगल रही गर्मी, पारा 45 डिग्री पहुंचा, रात में भी नहीं मिल रही राहत
ग्रामीण और गरीब छात्रों पर सबसे ज्यादा असर
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि प्रदेश में एक भर्ती परीक्षा के लिए औसतन 400 से 500 रुपए तक आवेदन शुल्क लिया जाता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और वंचित वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती फीस के कारण कई युवा आवेदन तक नहीं कर

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X