सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   eenager body found in bushes near Meja Road railway station, family alleges murder

Prayagraj : मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में किशोर का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 May 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

eenager body found in bushes near Meja Road railway station, family alleges murder
समीर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार सुबह मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। किशोर के चेहरे को रुमाल से बांधा गया था। उसके शरीर पर कई जगह जख्म मिले हैं।

Trending Videos


मेजा थाना क्षेत्र के पांती गांव के राजाराम का इकलौता बेटा समीर (14) सोमवार दोपहर में घर से निकला था। कुछ देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर उसकी खोजबीन की लेकिन देर रात तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह मेजारोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी के पास से चरवाहे गुजरे तो एक किशोर का शव झाड़ी में दिख गया। जिससे सनसनी फैल गई। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मेजा रोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। समीर दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ा था। पिता राजाराम मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed