सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Second video of surrender in Azharuddin murder case goes viral

Prayagraj : अजहरुद्दीन हत्याकांड में सरेंडर किए जाने का दूसरा वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन हत्याकांड में सोमवार को एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी रविवार को घटना के बाद आरोपियों द्वारा अतरसुईया थाने में पहुंचने के बाद का है।

Prayagraj: Second video of surrender in Azharuddin murder case goes viral
अजहरुद्दीन हत्याकांड के आरोपी बृजेश निषाद, अरविंद भारतीय, भूपेंद्र भारतीय और प्रिंस भारतीय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन हत्याकांड में सोमवार को एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी रविवार को घटना के बाद आरोपियों द्वारा अतरसुईया थाने में पहुंचने के बाद का है। रविवार को घटना के बाद बृजेश ने एक वीडियो वायरल किया था, इसमें उसने बताया था कि वह और उसके साथ अरविंद, प्रिंस और उपेंद्र यहां सरेंडर करने पहुंचे है। लेकिन वीडियो बनाने के बाद उन्होंने वहां सरेंडर नहीं किया।

Trending Videos


सोमवार को वायरल दूसरे वीडियो में रॉकी महेवा नामक युवक द्वारा वायरल किया गया है। इसमें रॉकी बता रहे अजहर अरविंद के ऑफिस में आया था और विवाद कर रहा था। इस दौरान वह वहां मौजूद सभी लोगों से मारपीट करने लगा। अजहर ने उसे दो तमांचा मारा था। फिर वह तमंचा निकल दिया। इसके बाद उसने उसका तमंचा छीनकर फायर कर दिया। इसमें अजहरुद्दीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के साथ अरविंद के कार्यालय में चार लोग मौजूद थे, जो घटना होने के बाद वहां से भाग निकले। वायरल दूसरा वीडियो भी अतरसुईया थाने के बाहर का है और इसमें बृजेश के साथ उपेंद्र और एक अन्य व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के बार में पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। 

विज्ञापन

पैसे को लेकर सुुबह भी हो चुका था विवाद

अजहरुद्दीन और उसके पार्टनर के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर सुबह भी विवाद हो चुका था। विवाद अरविंद के कार्यालय के पास स्थित एक प्रॉपर्टी का था, जिसे अजहरुद्दीन उफ अजहर और उसके पार्टनर ने मिलकर खरीदा था, लेकिन बाद उस प्रॉपर्टी के बिकने के बाद उसका पूरा हिस्सा उसे नहीं दिया गया था। उक्त प्रॉपर्टी में अजहर ने पंद्रह लाख रुपये लगाए थे। इसी बात को लेकर रविवार सुबह भी अजहरुद्दीन और उसके पार्टनर के बीच विवाद हुआ था। प्रॉपर्टी में अजहर के पंद्रह लाख और मुनाफे की रकम नहीं मिली थी, इसी को लेकर बीते कई दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा था।

रविवार दोपहर बाद अजहरुद्दीन को उसके पार्टनर ने फोन कर कार्यालय बुलाया। कार्यालय पहुंचने के बाद सभी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद ही अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या किए जाने के बाद आरोपी जिस कार से भागे थे वह कार बृजेश के घर के बाहर से पुलिस ने बरामद कर दी। आरोपी घर के बाहर कार खड़ी कर दूसरी कार से वहां से भागे और फिर अतरसुईया थाने पहुंच एक सरेंडर का एक वीडियो बनाया और वायरल करने के बाद वहां से भाग निकले। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान चलाई लेकिन वह उनकी पकड़ में नहीं आ सके। 

आरोपियों के परिजनों के साथ रिश्तेदारों को रात में पुलिस ले आई थी थाने

आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल किए जाने और सभी का नाम बताए जाने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने उनके परिजनों और रिश्तेदारों को थाने ले आई थी। बृजेश महेवा का रहने वाला था, जबकि अरविंद मूल रूप से सरायइनायत थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद सभी एक ही कार में कही फरार हो गए थे। फरार होने के साथ उन्होंने फोन भी बंद कर लिए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित चार टीमों को गठन किया था। टीम ने आरोपियों के परिवार वालों के साथ रिश्तेदारों को नैनी थाने ले आई थी। पुलिस बृजेश के ससुराल वालों को भी नैनी थाने ले आई थी। वायरल वीडियो में अरविंद, बृजेश के साथ दो अन्य व्यक्ति उपेंद्र व रॉकी महेवा है। रॉकी पास में कार धुलाई का सेंटर चलाता है और उपेंद्र भी उसी के साथ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed