UP Board : 25,620 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए किया आवेदन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंकों को लेकर असंतोष जताते हुए 25,620 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंकों को लेकर असंतोष जताते हुए 25,620 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक 10,525 आवेदन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से आए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 विद्यार्थी रहे। परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। वहीं, स्क्रूटनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई थी।
आंकड़ों के अनुसार, 10वीं में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 23,52,181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, इंटर में 24,86,072 के सापेक्ष 19,98,317 परीक्षार्थी सफल हुए।
इसके बाद स्क्रूटनी के लिए हाईस्कूल के 4,450 और इंटर के 21,170 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं, पिछले वर्ष में हाईस्कूल के 5,495 और इंटरमीडिएट के 25,699 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।
क्षेत्रीय कार्यालयवार स्क्रूटनी आवेदन
क्षेत्रीय कार्यालय हाईस्कूल इंटरमीडिएट कुल आवेदन
मेरठ 815 3778 4593
बरेली 465 1823 2288
प्रयागराज 1894 8631 10525
वाराणसी 790 4238 5028
गोरखपुर 486 2700 3186
----------
कुल 4450 21170 25620