सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq close aide Asif Durrani surrenders in MP-MLA court, a reward of Rs 50,000 announced.

Prayagraj : अतीक के करीबी आसिफ दुर्रानी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, 50 हजार का घोषित है इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

अतीक के भाई अशरफ के गनर रहे आसिफ दुर्रानी ने बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित है। दुर्रानी के खिलाफ करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है।

Atiq close aide Asif Durrani surrenders in MP-MLA court, a reward of Rs 50,000 announced.
आसिफ दुर्रानी और इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अतीक के भाई अशरफ के गनर रहे आसिफ दुर्रानी ने बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित है। दुर्रानी के खिलाफ करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस  इसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसके भाई राशिद दुर्रानी को पुलिस ने 24 अप्रैल को  गिरफ्तार कर लिया था। राशिद के ऊपर 25 हजार का इनाम है। 

Trending Videos

 

रेआम गोली मारकर की गई थी हत्या

करेली में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान गद्दी की आठ अप्रैल को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। पुलिस की छानबीन में आसिफ का कनेक्शन माफिया अतीक अहमद से मिला। यह अतीक अहमद के आईएस -27 गैंग का शार्प शूटर था। इसके खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में पीडीए ने इसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। दोनों भाइयों पर पुलिस ने पहले 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया था। सुराग न मिलने पर आसिफ पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed