फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Youth dies and three injured in clash between two families over old enmity in Durg

दुर्ग में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: दो परिवारों में मारपीट में युवक की मौत, एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 06:14 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 06:14 PM IST
सार

दुर्ग के पद्मनाभपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच हुई खूनी मारपीट में लेखराम कोठारी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Youth dies and three injured in clash between two families over old enmity in Durg
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक ही परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा जैतखंभ के पास रविवार देर रात दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने कोठारी परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में लेखराम कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि मृतक लेखराम कोठारी का उनके परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि जेल से छूटने के बाद भी लेखराम लगातार विवाद और गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लेखराम कोठारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Photo Title

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed