फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Nursing student stabbed to death in broad daylight had come from Bemetara to Bhilai for studies police have la

Durg: नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से भिलाई आकर कर रही थी पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 05:13 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 05:13 PM IST
सार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार को एक नर्सिंग छात्रा की उसके पीजी के कमरे में अज्ञात युवक द्वारा घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय मृतक को सहेली बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी।

विज्ञापन
Nursing student stabbed to death in broad daylight had come from Bemetara to Bhilai for studies police have la
दिनदहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या। - फोटो : credit

विस्तार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार को एक नर्सिंग छात्रा की उसके पीजी के कमरे में अज्ञात युवक द्वारा घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय मृतक को सहेली बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से छात्रा पर हमला कर फरार हो गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को सूचना मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी सहित वैशाली नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान खुशी साहू (19) के रूप में हुई है। जो मूलतः बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। करीब 15- 20 दिन पहले ही वह भिलाई आई थी। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के फ्रेंड्स कैफे में काम भी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक मृतक खुशी साहू रामनगर में किराये के कमरे में रहती थी। पांच दिन पहले उसकी एक सहेली भी गांव से भिलाई आई थी और उसी के साथ रहने लगी थी।

विज्ञापन


शुक्रवार जब मृतक की सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जब सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शंका है कि उसने ही छात्रा की हत्या की है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी विवेचना की जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतिका के परिचितों,सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या।

दिनदहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या।- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed