फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   district first Annapurti Green ATM is set to be launched soon Collector inspected ATM machine in Durg

Durg: जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा

Thu, 09 Jul 2026 02:12 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

दुर्ग जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह राशन एटीएम भिलाई के सुपेला में शुरू किया जा रहा है। इससे हितग्राहियों को 24 घंटे राशन की सुविधा मिलेगी। शुरुआत में सिर्फ हितग्राहियों इससे चावल मिल की सप्लाई होगी।
 

विज्ञापन
district first Annapurti Green ATM is set to be launched soon Collector inspected ATM machine in Durg
जिले में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की सुविधा।

विस्तार

दुर्ग जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह राशन एटीएम भिलाई के सुपेला में शुरू किया जा रहा है। इससे हितग्राहियों को 24 घंटे राशन की सुविधा मिलेगी। शुरुआत में सिर्फ हितग्राहियों इससे चावल मिल की सप्लाई होगी।

विज्ञापन


जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुपेला के गदा चौक स्थित अम्बेडकर नगर में शुरू किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक व्यवस्था के माध्यम से राशनकार्डधारी अब 24 घंटे अपनी सुविधा अनुसार चावल प्राप्त कर सकेंगे।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का निरीक्षण कर शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा एवं संचालन के लिए चौकीदार और ऑपरेटर की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।भिलाई के अम्बेडकर नगर में पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम स्थापित किया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने फाइनल तैयारियों का जायजा लिया। इस अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम के माध्यम से वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत राशनकार्डधारी दुर्ग जिले के अलावा दूसरे जिले के निवासरत राशनकार्डधारी इस अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम से उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करता सकते है।
विज्ञापन


अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। समूह की सदस्य मशीन में चावल की आपूर्ति, संचालन एवं हितग्राहियों की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगी। वहीं इच्छुक हितग्राही स्वयं भी मशीन का उपयोग कर चावल प्राप्त कर सकेंगे। अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की क्षमता 2.7 मीट्रिक टन की है। इस व्यवस्था से लोगों को उचित मूल्य की दुकानों पर लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और राशन वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी,तेज एवं सुविधाजनक बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की सुविधा।

जिले में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की सुविधा।

 

जिले में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की सुविधा।

जिले में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम की सुविधा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed