सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Husband strangled his wife to death, police arrested the accused

Durg News: पत्नी की शराब की लत से परेशान पति ने गला दबाकर कर दी हत्या, फिर इस तरह से लोगों को करने लगा गुमराह

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Sep 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
Husband strangled his wife to death, police arrested the accused
Durg News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र के पंदर गांव में पति ने शराबी पत्नी से परेशान होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पति ने तबियत खराब होने की बात कहते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रीति वर्मा नशे की आदी थी। इसी बात को लेकर पति होरी लाल वर्मा से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी महिला नशे में पति से मारपीट कर रही थी। उसी दौरान गुस्से में आकर होरीलाल ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लोगों को भ्रमित करने के लिए चक्कर आकर बेहोश होने की जानकारी देकर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी होरी लाल वर्मा ने बताया कि औंधी गांव में कार्यक्रम के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बीच करने लगे। उसके बाद घर वालों की सहमति से प्रीति से शादी की। 2-3 महीने होने के बाद प्रीति अलग रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। लेकिन उसके बाद भी नशे में आए दिन विवाद करती थी, जिससे परेशान होकर उसने गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि प्रीति की यह दूसरी शादी थी। प्रीति वर्मा अपने पहले पति से भी आए दिन विवाद करती थी जिसके चलते 5 साल पहले छोड़कर अलग रहने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed