सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Lakhs stolen from a cloth merchant house five accused arrested cash and jewellery worth 50 lakhs recovered fro

दुर्ग: कपड़ा कारोबारी के घर से लाखों की चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 50 लाख के गहने समेत नकदी बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Jun 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों की चोरी करने वाले  पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख का सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम बरामद किए हैं।

Lakhs stolen from a cloth merchant house five accused arrested cash and jewellery worth 50 lakhs recovered fro
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी के घर में लाखों की चोरी करने वाले  पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 लाख का सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम बरामद किए हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खंडेलवाल कॉलोनी में 24- 25 जून की दरम्यानी रात को कपड़ा कारोबारी शांति लाल जैन के घर पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखो रुपए के जेवरात और नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के समय कपड़ा कारोबारी अपने परिवार के साथ राजस्थान गया हुआ था इसी दौरान आरोपियों ने इसके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे। 

Trending Videos


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदेही लोगो मोटर साइकिल में घूमते दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस ने दो संदेहियों को पतासाजी शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस को मोटर साइकिल में घूमने वाले रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे के रूप में पहचान हुई।पुलिस ने दो संदेहियो को खैरागढ़ के केकराजबोड में घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ पुलिस को बताया कि चोरी के कुछ जेवरात को नागपुर मिनी माता नगर निवासी आकाश सोनी को बेचकर नगदी रकम लिया थे और शेष जेवरात और नगदी को रंजीत डहरे ने अपने रिश्तेदार योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे और रविशंकर बंजारे के पास बेचने के रखा दिया था। आरोपिया योगेश्वरी मारकंडे चोरी के संपति को पुलिस बचाने के लिए जमीन में गाड़ दी थी जिसे पुलिस ने खोज कर बाहर निकला गया। वही आरोपी रविशंकर बंजारे से पुलिस नगदी और जेवरात को बरामद किए है।पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से 332 ग्राम सोना,3 किलो चांदी,9 लाख 70 हजार नगदी समेत चोरी में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed