सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   NSUI protest in Durg and opened front against arrest of former CM Baghel son

'ED की शव यात्रा': दुर्ग में NSUI का प्रदर्शन, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर किया पुतला दहन

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई, कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया।

NSUI protest in Durg and opened front against  arrest of former CM Baghel son
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ईडी का शव यात्रा निकलकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos


दुर्ग के एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में आज गांधी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कुछ दिनो पूर्व गिरफ्तारी को लेकर ईडी के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी के बाद ईडी का शव यात्रा निकाल शव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात थे पुतला दहन के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्त्ताओं में झूमा झटकी देखने को मिली।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि जिस तरह ईडी,सीबीआई,एसीबी एजेंसियां जो केंद्रीय सरकार का टोटा बनाकर कार्य कर रही है।उसके विरोध में प्रदर्शन किया गया। जब सिकंदर सरकार में बीजेपी सरकार है प्रदेश में बीजेपी की सरकार है तब से प्रदेश में विपक्ष की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार जेल भेज दिया। हम डराने वाले नहीं हम लगातार संघर्ष करने वाले हैं। जिस तरफ भूपेश बघेल ने तमनार में पेड़ों को कटाई का मामला उठाया तो अदाणी डर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed